भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। वैभव शर्मा को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।