Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

चित्तौड़गढ़ में बीआईपी नंबर घोटाला, ऑटो को कार बनाकर फर्जी पंजीयन का बड़ा खुलासा

चित्तौड़गढ़ जिले में फर्जी तरीके से बीआईपी नंबर हासिल कर वाहनों के संचालन का बड़ा घोटाला सामने आया है। परिवहन विभाग की ओर से की गई शिकायत पर सदर थाने में इस तरह का पहला एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। जांच में सामने आया है कि कुछ वाहनों के ऑनलाइन पंजीयन रिकॉर्ड और आरटीओ कार्यालय में मौजूद मूल रिकॉर्ड में भारी अंतर है। एफआईआर के अनुसार, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे कार की श्रेणी में ऑनलाइन दर्ज कराया गया, ताकि उन्हें बीआईपी नंबर मिल सके। शुरुआती जांच में वाहन संख्या आरजेएसएच 5656 और आरजेएच 0258 के मामलों का खुलासा हुआ है। इन दोनों वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र राजस्थान मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 55(5) के तहत निरस्त कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में बैकलॉग प्रक्रिया के जरिए 3 से 4 दर्जन तक ऐसे वाहन पंजीकृत किए गए, जिनमें वाहन का प्रकार ही नहीं, बल्कि पंजीकृत स्वामी तक बदल दिए गए। यह घोटाला बिना विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के संभव नहीं माना जा रहा। पुलिस जांच शुरू होते ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों, बैकलॉग प्रक्रिया में शामिल लोगों और बीआईपी नंबर हासिल करने वाले वाहनों की पूरी नेटवर्क चेन के उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

MORE NEWS

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के  अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल 73 किलो 830 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की है। घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक बोलेरो पिकअप छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 59 कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल 73 किलो 830 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की है। घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक बोलेरो पिकअप छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 59 कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 3, 2026

*सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।*

चित्तौड़गढ़, 03.06.2026। समाज में वर्षों से चली आ रही कुछ सामाजिक कुप्रथाएं आज भी अनेक परिवारों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक संकट का कारण बन रही हैं। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां बालिग लड़का एवं लड़की अपनी स्वेच्छा एवं सहमति से नाता-विवाह अथवा विवाह करते हैं, वहां समाज के कुछ तथाकथित पंच-पटेल अथवा प्रभावशाली व्यक्ति अवैध रूप से सामाजिक दबाव बनाकर लड़के के परिवार से झगड़े के नाम पर लाखों रुपये की राशि वसूल करते हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कई मामलों में यह राशि मनमाने ढंग से निर्धारित की जाती है तथा इसमें कुछ व्यक्तियों का निजी स्वार्थ एवं आर्थिक लाभ भी निहित रहता है। ऐसी अवैध वसूली के कारण अनेक परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, यहां तक कि कई परिवारों को अपनी भूमि एवं संपत्ति तक बेचनी पड़ती है। इससे समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर प्र

*सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।* चित्तौड़गढ़, 03.06.2026। समाज में वर्षों से चली आ रही कुछ सामाजिक कुप्रथाएं आज भी अनेक परिवारों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक संकट का कारण बन रही हैं। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां बालिग लड़का एवं लड़की अपनी स्वेच्छा एवं सहमति से नाता-विवाह अथवा विवाह करते हैं, वहां समाज के कुछ तथाकथित पंच-पटेल अथवा प्रभावशाली व्यक्ति अवैध रूप से सामाजिक दबाव बनाकर लड़के के परिवार से झगड़े के नाम पर लाखों रुपये की राशि वसूल करते हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कई मामलों में यह राशि मनमाने ढंग से निर्धारित की जाती है तथा इसमें कुछ व्यक्तियों का निजी स्वार्थ एवं आर्थिक लाभ भी निहित रहता है। ऐसी अवैध वसूली के कारण अनेक परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, यहां तक कि कई परिवारों को अपनी भूमि एवं संपत्ति तक बेचनी पड़ती है। इससे समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर प्र

Chittorgarh, Rajasthan | Jun 3, 2026

*पत्रकारों में भारी रोष, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को गुमराह कर रही कपासन पुलिस* 
*जवान से लेकर थानाधिकारी तक मोबाइल स्टेटस पर लगा रहे अपराधियों की फोटो, पत्रकारों को मनाही* 
*चित्तौड़गढ़ पुलिस मीडिया ग्रुप और PRO ग्रुप से पत्रकार को बाहर किया, माफी के बाद भी नहीं जोड़ रहे एडमिन*

*पत्रकारों में भारी रोष, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को गुमराह कर रही कपासन पुलिस* *जवान से लेकर थानाधिकारी तक मोबाइल स्टेटस पर लगा रहे अपराधियों की फोटो, पत्रकारों को मनाही* *चित्तौड़गढ़ पुलिस मीडिया ग्रुप और PRO ग्रुप से पत्रकार को बाहर किया, माफी के बाद भी नहीं जोड़ रहे एडमिन*

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 3, 2026