चाचौड़ा: मकसूदनगढ़ में अनोखा सीएम कन्या विवाह: बग्गी में दुल्हन, घोड़े पर दूल्हा, नाचे अधिकारी!
Chachaura, Guna | Apr 19, 2026 चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना का निशुल्क सम्मेलन 19 अप्रैल को हुआ। सीएमओ ने बताया, रिवाज के अनुसार दूल्हों की घोड़ी, और दुल्हन को बग्गी में बिठाकर बारात निकाली। अधिकारी कर्मचारी पर्षद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि बाराती बनकर नाचे। 31 जोड़ों के फेरे हुए, 6 जोड़ों का निकाह हुआ। योजना के तहत राशि और उपहार भेंट कर मंगल कामनाएं की।