ऊंचाहार: कंदराँवां स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
देश में एलपीजी की किल्लत को लेकर लगातार समस्या बढ़ती जा रही है, एक सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता पूरे दिन लाइन में खड़े रहते हैं।बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुये एक वीडियो सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं।वायरल वीडियो में साफतौर पर एक उपभोक्ता द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबजारी करने का आरोप लगाया जा रहा है।वायरल वीडियो कंदराँवां स्थित गैस एजेंसी का है।