हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पंचायतीराज व निकाय चुनाव टालने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जंक्शन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।