गिरिडीह: नगर निगम, पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाया
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को 1 बजे बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी सदर के आदेश पर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से मुक्ति को लेकर इस अभियान को गति दी गई। इस दौरान कुछ देर के लिए हड़कप मच गया।