गिरिडीह: कृपालगंज में ननकी देवी की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पीरटांड़ के कृपालगंज की ननकी देवी की मौत स्टेशन रोड में सड़क हादसे में हो गई। ईसके शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को 2 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि ननकी देवी की बहन गिरिडीह के गार्डेना गली में रहती है।यह अपनी बहन के घर एक श्राद्ध कर्म में आई थी।यहां से यह घर जाने के लिए बस स्टैंड एक बाइक पर बैठकर जा रही थी।