गिरिडीह: गुजियाडीह निवासी प्रमिला कुमारी को गीतिया लोगों ने मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुजियाडीह निवासी प्रमिला कुमारी को उसके गीतिया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार को 3 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि प्रमिला कुमारी मोबाइल से अपनी बुआ से बात कर रही थी। इसी बीच इसकी गौतनी लक्ष्मी देवी अपने पुत्र और बेटियों के साथ आई और इसके साथ मारपीट कर दी।