गिरिडीह: एसोसिएशन ऑफ सर्जन गिरिडीह चैप्टर द्वारा बरगंडा रोड स्थित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित
एसोसिएशन ऑफ सर्जन गिरिडीह चैप्टर की ओर से बरगंडा रोड स्थित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में शुक्रवार को 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 17 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया की ओर से पूरे देश भर में 8 से 15 जून तक सर्जन वीक कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जगह-जगह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।