सिकंदरा: जीरो ऑफिस डे पर सिकंदरा सहित गांवों में उतरे जीविका कर्मी, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का किया आकलन
जीविका के तत्वावधान में 2 एवं 3 जुलाई को आयोजित 'जीरो ऑफिस डे' के तहत शुक्रवार 5 बजे तक सिकंदरा सहित जिले के सभी जीविका प्रबंधक और कर्मी अपने-अपने आवंटित पंचायतों में पहुंचे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल संघ की बैठकों में भाग लेकर जमीनी कार्यों का आकलन किया।