इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के सासनी रोड स्थित गंग नहर में युवक का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Jul 7, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र केसासनी रोड स्थित गंग नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।