जगदलपुर: संत शिरोमणि गुरुघासी बाबा जी की जयंती के अवसर पर गुरुघासी दास वार्ड में भाजपा पूर्वी मंडल ने की पूजा-अर्चना
संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा के जयंती के असवर पर गुरुवार दोपहर 3 बजे गुरु घासीदास वार्ड में भाजपा पूर्वी मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिरंता देवी मंदिर प्रांगण में बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आर्येंद्र सिंग़ आर्य मौजूद रहे।