पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से 2700 पिस नशीले इंजेक्शन और 670 ग्राम गांजा पुलिस ने किया बरामद
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और गांजा बरामद किया है। शुक्रवार की देर रात 11:34 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम के द्वारा पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 2700 पीस नशीले इंजेक्शन और 670 ग्राम गांजा जप्त किया गया।