मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र में सड़क के बीच में कार खड़ी कर युवक द्वारा ट्रक चालक के साथ अभद्रता करने का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक दबंग युवक की दादागिरी का मामला सामने आया है। निवाड़ी थाना क्षेत्र में एसआरएम कॉलेज के सामने एक लाल रंग की कार सवार ने अपनी गाड़ी को सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी और एक मिनी ट्रक चालक को रोककर उसके साथ अभद्रता की।