उदवंत नगर: उदवंत नगर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ चार युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया
उदवंत नगर। थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया । पहचान पूर्वी नीमा निवासी सुरेश सिंह,पवन कुमार कोहड़ा के सुशील कुमार उर्फ़ राजा एवम घपउली निवासी मंटू कुमार के रूप मे हुआ। तलासी के दौरान पुलिस ने सभी के पास से दो देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है।