उदवंत नगर: रामनरेश नगर स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, लोगों में भय का माहौल कायम
ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल क़ायम हो गया मामला रामनरेश नगर मोहल्ले का है मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 2 अक्टूबर के दिन संध्या 3:00 बजे की समय रामनरेश नगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गया एवं ट्रांसफार्मर से आग की लपटे निकलने लगी व धू धू कर जलने लगा। घटना के बाद काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।