उदवंत नगर: प्रखंड उदवंतनगर स्थित सरकारी विद्यालय में गांधी जयंती के मौके पर नाट्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बुधवार के दिन गाँधी जयंती के मौके पर सरकारी विद्यालय मे नाट्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चो ने राष्ट्र पिता गाँधी जी का स्वरूप धारण कर उनके बताए मार्गो पर सभी चलने का अपील किया एवम बताया की बापू ने कैसे अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजो से देश को आजाद कराया। इससे पूर्व बापू के चित्र पर पुष्पित अर्पित कर शिक्षकों व बच्चो ने नमन किया।