तेंदूखेड़ा ग्राम ससनाकला में शुक्रवार की शाम 5 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम में रामधुन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दीपक प्रज्वलित कर गौ माता का पूजन किया गया। इसके उपरांत राजेश पाठक महाराज का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप में रोशनी साहू ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवेंद्र लोधी द्वारा प्रभावशाली उद्बोधन दिया गया।