मुज़फ्फरनगर: सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रेमपुरी आवास पर जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश
सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रेमपुरी आवास पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र मलिक ने आज अपने प्रेमपुरी स्थित आवास पर 'जनता दरबार' लगाकर क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों से भेंट वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।