मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में शिवसेना का हल्ला बोल! लव जिहाद के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन, शिव चौक पर फूंका पोस्टर
मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।सैकड़ों कार्यकर्ता शिव मंदिर से रैली निकालकर शिव चौक पहुंचे और विरोध स्वरूप पोस्टर फूंका।प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए धर्मांतरण और कथित फंडिंग की जांच की मांग की।शिवसेना नेताओं ने सरकार से कड़े कानून बनाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की