पीपलदा: इटावा नगर में आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में लिया भाग
Pipalda, Kota | Mar 30, 2025 जिले के इटावा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इटावा नगर द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 उत्सव समारोह पूर्वक रविवार को प्रातः 8 बजे मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर मनाया गया। संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें याद किया गया। उत्सव में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।