कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र के गंगापुरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और एंबुलेंस की टक्कर में व्यक्ति गंभीर घायल
गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां गंगापुरा रोड पर मोटरसाइकिल और एम्बुलेंस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चानी गांव निवासी 52 वर्षीय कालूराम नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।कालूराम नायक अपने बच्चों के साथ खाजूवाला में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई