गुलाना: अजनाई में अज्ञात चोरों ने 15 किसानों की मोटर और सोलर केबल चुराई, ग्रामीणों में दहशत
ग्राम अजनाई में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने खेतों में लगी 10 से 15 किसानों की ट्यूबवेल मोटर एवं सौर ऊर्जा की केबल-डोरी चुरा ली। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और कृषि कार्य भी ठप हो गया है। रविवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार थाना अकोदिया में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।