नैनपुर: सिवनी-मंडला मुख्य मार्ग में 4 घंटे चक्काजाम के बाद मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के जहरमऊ गांव में शनिवार सुबह बिजली के पोल में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक अक्षय यादव की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मंडला-सिवनी मुख्य मार्ग स्थित कान्हा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। एक बजे तक लगभग चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन, पंचायत एवं विद्युत विभाग की ओर से सहायता और आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ।