पन्ना: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
Panna, Panna | May 4, 2026 पन्ना। पन्ना जनपद पंचायत परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।