लातेहार: 11000 वोल्ट की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम गंभीर, मेदिनीनगर रेफर
बरवाडीह प्रखंड के मस्जिद मोहल्ला में शुक्रवार को घर की छत पर खेल रहा 6 वर्षीय उमर आलम 11000 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया।