बांसडीह: रेवती पुलिस ने दुसाध टोली व दिमागी चट्टी पर दबिश देकर 2000 लीटर लहन और भठ्ठियों को किया नष्ट
रेवती पुलिस ने दुसाध टोली व दिमागी चट्टी पर दबिश देकर 2000 लीटर लहन व भठ्ठियों को नष्ट किया है।प्रभारी निरीक्षक रेवती ने शुक्रवार के दिन बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। तथा इस तरह का कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति शराब तस्करी के मामले में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।