मुरैना: पुलिस टीम को रोककर रबद का पुरा में ग्रामीणों ने भैंस चोर को छुड़ाया, अगले दिन आरोपियों के घरों में हुई तोड़फोड़,वायरल
Morena, Morena | Jul 20, 2026 पुलिस टीम को रोककर रबद का पुरा में ग्रामीणों ने भैंस चोर को छुड़ाया, अगले दिन आरोपियों के घरों में हुई तोड़फोड़,ग्रामीणों ने पुलिस पर तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं,जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस टीम पर हमला कर एक आरोपी को छुड़ाने के बाद अब आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ कर दी गई है।