उमरेठ: उमरेठ के बिजोरीगुमाई में ट्रक ड्राइवर से मारपीट, चारदीवारी ढहने से नाराज़ युवकों ने हाथ तोड़ा और बुरी तरह पीटा
उमरेठ रोड पर स्थित बिजोरी गुमाई गांव में ट्रक ड्राईवर के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सोमवार रात बुरी तरह मारपीट की। मंगलवार को घायल ड्राईवर को अस्पताल लाया गया। चार बजे पुलिस ने पीडित के बयान लिए। ट्रक चलाते समय चारदीवारी ढहने से युवक नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने ड्राईवर को बुरी तरह पीट दिया।