बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में वेल्डिंग करते समय युवक झुलस गया, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में वेल्डिंग का काम करते वक्त एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि होटल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हादसा हो गया। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई है।