बिजनौर: मथुरापुर मोर के जंगल में खेतों की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | May 26, 2024 बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर मोर में खेतों की रखवाली कर रहे दिलेराम नाम के एक व्यक्ति को पड़ोसी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। और अधमरा करके खेत पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर दिया है।