बिजनौर: डीएम ने वेयरहाउस पहुंचकर स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | May 25, 2024 बिजनौर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नजीबाबाद मार्ग स्थित वेयरहाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। डीएम ने वाहन पार्किंग सीसीटीवी कैमरा आदि का बारीकी से निरीक्षण किया व मतगणना को लेकर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिये। बिजनौर में 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है।