बिजनौर: अमाननगर में मारपीट में घायल युवक के मामले में कार्रवाई ना होने से नाराज परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | May 25, 2024 बिजनौर की कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमन नगर निवासी युवक सचिन को दो दिन पूर्व आधा दर्जन लड़कों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। और फरार हो गए थे इस मामले में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया। फिलहाल मामले में एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।