नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दरघा नदी तट पर स्थित विद्युत शवदाह गृह को पूर्णतः क्रियाशील कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश व अनुश्रवण में यह सुविधा शुरू हुई। उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति, बुडको, नगर परिषद व विद्युत विभाग के समन्वय से कार्य पूरा हुआ। यह आधुनिक सुविधा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।