शिवपुरी नगर: रामपुरा: ₹200 न देने पर कुल्हाड़ी व लाठियों से पिटाई, थाने जाने पर गोली मारने की धमकी
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौनी-रमपुरा में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक युवक से पैसे की मांग की और इनकार करने पर उसके पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अविनाश लोधी ने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।