मंझनपुर: मंझनपुर वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं पर डीएम-एसपी ने सख्ती दिखाई, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
कौशाम्बी में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी के साथ वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।