पुनासा: ओंकारेश्वर बंद खत्म, सांसद-विधायक बोले- 1 माह में सर्वे, कलेक्टर बैठक में होगा फैसला
Punasa, Khandwa | Oct 21, 2026 सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों से प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर ओंकारेश्वर में दो दिन से चल रहा बंद मंगलवार शाम करीब 5 बजे खत्म हो गया। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच एक महीने में परिसंपत्तियों का सर्वे कराने पर सहमति बनी है।