मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार पटेल नगर राजगढ़ ददरा पहाड़ी सहित 41 स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन
बताते चले कि रविवार की दोपहर 12:00 बजे से राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुल 41 स्थान पर दुर्गा पंडालो से मूर्तियों को धूमधाम पूर्वक निश्चित तालाबों में विसर्जित किया गया। इस दौरान भावा बाजार में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के अवसर पर। भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा के साथ अटारी गांव के तालाब में मूर्ति विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा भावा बाजार से होकर अटारी गांव तक गया।