बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव सेतु पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आई महिला कांस्टेबल घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव सेतु पुल पर महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल अंजलि बेला पेड़ से महिला थाने के लिए जा रही थी तभी महादेव सेतु पुल पर चाइनीस मांझे की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह हेलमेट पहनी हुई थी अगर हेलमेट नहीं होता तो वह बहुत बुरी तरीके से घायल हो जाती।