भुसावर: पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवाओं को समझाइश के बाद नीचे उतारा गया
आम रास्ते में जलभराव व अतिक्रमण की समस्या से परेशान तीन युवा गुरुवार को पानी की आकाशीय टंकी पर चढ़ गए। युवाओं ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतारा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलभराव और अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी हो रही है।