गुरूवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर को रेडामाजरा से ऊन बाइक पर सवार होकर जा रहे रेडामाजरा निवासी गौतम और उसके जीजा बवाना निवासी विकास को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में घायल गौतम की मां नीता की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।