साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगराघाट मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में दो युवक की मौत।
साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगराघाट मार्ग पर सड़क किनारे रविवार देर रात्री की है। साहेबगंज थाना को गश्ती के दौरान दो युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। पुलिस के द्वारा घायलों को सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतकों के स्वजन को सूचना दी गई।