कोलायत: अधिकमास के शुभारंभ पर बारह महादेव मंदिर में गूंजे शिव भक्ति के स्वर, कोलायत में पक्षियों के लिए 101 पालसिए लगाए गए
अधिकमास के शुभारंभ के पावन अवसर पर गुरु तीर्थ श्रीकोलायत स्थित बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में भव्य महाआरती एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।