मुज़फ्फरनगर: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने झोलाछाप डॉक्टरों व अल्ट्रासाउंड सेंटर्स के विरोध में किया प्रदर्शन एवं सौंपा ज्ञापन
जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लगातार हो रही प्राइवेट हॉस्पिटलों में लोगो की मृत्यु को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं व्यापारियों ने झोलाछाप डॉक्टरो एवं हॉस्पिटलों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए नगर मजिस्ट्रेट विकाश कश्यप के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोंपा। ओर कार्रवाई की मांग की ।