बालोद: लोक कलाकार प्रेम साहू की हार्ट अटैक से मौत, बाइक से लौटते वक्त सीने में उठा दर्द, मां-बाप भी सड़क हादसे में गंभीर
Balod, Balod | Jun 6, 2026 बालोद जिले के युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में अचानक तेज दर्द उठने के बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े थे। वहीं, बेटे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर अस्पताल जा रहे उनके माता-पिता भी सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक ओर जवान बेटे की मौत और दूसरी ओर माता-पिता के घायल होने की घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।