नानपारा: रूपईडीहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सहयोग से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को वज्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, उत्तानपादासन,किया