बक्सर: बक्सर के स्वास्थ्य केन्द्रों में सुविधाओं की जाँच, होगी नियमानुकूल कार्रवाई
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के निर्देश पर शनिवार 13 जून को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद की गई। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की टीम ने सभी केन्द्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं की गहन जाँच की। निरीक्षण के दौरान दवा की उपलब्धता समेत अन्य जांच की गई।