पूरनपुर: कंजाखेड़ा में जानलेवा हमला और फायरिंग मामले में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा निवासी मोरकली पत्नी सियाराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया 10 मई शाम करीब 7:20 पर उसके पति अपने रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे रास्ते में देवर राजू के घर पर संजीव और दिनेश, राजू को जान से मारने की कोशिश कर रहे थे जिसे देखकर पीड़िता के पति ने अपने भाई राजू को बचाने का प्रयास किया।