मोहनलालगंज: NH-30 को पार्किंग ज़ोन बनाया गया, मोहनलालगंज तहसील गेट पर रोज़ लग रहा जाम
लखनऊ-रायबरेली एनएच-30 पर मोहनलालगंज तहसील गेट के सामने अव्यवस्था चरम पर पहुंच गई है। हाईवे किनारे टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की अवैध पार्किंग से रोज़ाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे वाहनों के ठहराव से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।