गोरखपुर: जिला कारागार गोरखपुर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 120 बंदियों की हुई जांच, बांटे गए चश्मे और दवाएं
जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए,निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी मनोज कुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान और कारागार प्रशासन के सराहना किया।